फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar MLA gave proposals for 103 development works

Rampur News: स्वार विधायक ने 103 विकास कार्यों के दिए प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Swar MLA gave proposals for 103 development works
रामपुर। स्वार विधायक शफीक अंसारी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रस्ताव ग्राम्य विकास अभिकरण को भेज दिए हैं। इनमें स्कूल कक्षों का निर्माण, सड़क की इंटरलॉकिंग, खडंजा निर्माण, सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्यों के प्रस्ताव सौंपे हैं।
विज्ञापन

स्वार विधानसभा से अपना दल एस के विधायक शफीक अंसारी इस वर्ष मई में हुए उपचुनाव में जीतकर विधायक बने हैं। इससे पहले इस सीट पर सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक थे।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से मिली जानकारी के अनुसार स्वार विधायक शफीक अंसारी को उनकी निधि से पहली किस्त के रूप में 2.5 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की विधायक निधि में बचे तीन करोड़ रुपये भी विधायक शफीक अंसारी को हस्तांतरित हुए हैं। शनिवार को विधायक शफीक अंसारी ने 103 विकास कार्यों के प्रस्तावों की सूची विभाग को सौंपी दी। इस पर मंजूरी मिलते ही वह अपनी विधानसभा में कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादियों ने जनता दरबार में विधायक को बताईं समस्याएं
स्वार। क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद ने शिविर कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र निस्तारण कराने का आश्सासन भी दिया।
विधायक के जनता दरबार में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों के आने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रही जिसमें बिजली, फुंके ट्रांसफार्म, खराब हैंडपंप, राशन कार्ड, नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में सफाई अव्यवस्था तथा स्वास्थ्य के अलावा गांवों के संपर्क मार्गों के निर्माण के संंबंध में फरियादें अधिक रहीं।

विधायक ने आश्वसत किया कि सड़कों के लिए शासन को लिखा जा चुका है। इसके अलावा बिजली व्यवस्था में सुधार के भी प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस मौके पर इस्लाम मेंबर, रफीक अहमद अंसारी, हामिद अल्वी, दीपक कुमार नागर ,आरिफ, लक्ष्मीकांत सैनी, इदरीस खां, फुरकान जाफर, इस्लाम, शमशाद, बाबू, दीप गोयल, मोहम्मद अहमद, सरफराज चौधरी, रागिब, रूपवती, कमला, सरोज और नईम जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed