फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swar by election

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ठंडी पड़़ी उप चुनाव की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
swar by election
रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तैयारी में जुटे नेताओं के लिए शुक्रवार का दिन मायूसी भरा रहा। हाईकोर्ट द्वारा इस सीट पर उप चुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद क्षेत्र में चुनावी तैयारी ठंडी पड़ गई है। राजनीतिक दल अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई और उसके आदेश के मुताबिक अपनी रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

स्वार विधानसभा सीट पर अब्दुल्ला आजम के निर्वाचन को हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2019 को रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले को अब्दुल्ला आजम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। सुप्रीम कोर्ट में अब्दुल्ला की यह याचिका विचाराधीन है। इस बीच चुनाव आयोग द्वारा स्वार विधानसभा सीट पर यूपी की सात सीटों के साथ उपचुनाव नहीं कराए जाने का एलान किया था। आयोग की ओर कहा गया था कि अब्दुल्ला की याचिका अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसके बाद स्वार के पूर्व पालिकाध्यक्ष शफीक अंसारी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में निर्वाचन आयोग को इस सीट पर शीघ्र चुनाव कराने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट द्वारा चुनाव कराए जाने के आदेश को अब्दुल्ला आजम और निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें चुनाव आयोग को स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई पर रामपुर के नेताओं की नजर लगी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सामने आने के बाद उप चुनाव की तैयारी में जुटे नेता मायूस नजर आए। इस सीट पर उप चुनाव की संभावना के मद्देनजर बसपा ने शफीक अंसारी को और कांग्रेस ने हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था। दोनों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। भाजपा के कई नेता भी टिकट हासिल करने की कोशिश में लगे थे। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर बसपा प्रत्याशी और हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले शफीक अंसारी का कहना है कि उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। अब अगली सुनवाई पर हम कोर्ट से आग्रह करेंगे कि इस सीट पर शीघ्र उप चुुनाव कराने के आदेश दिए जाएं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां का कहना है कि स्वार सीट लगभग एक साल से रिक्त है। सुप्रीम कोर्ट में यहां उप चुनाव कराए जाने की पैरवी की जा रही है। कोर्ट का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed