फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swami Vivekananda Jayanti seminar

स्वामी विवेकानंद जयंती हुई गोष्ठी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda Jayanti seminar
रामपुर/मिलक। स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग का अनुसरण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर की गई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रांत सहमंत्री सचिन सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. पी दुबे, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, विभाग सह प्रमुख अवधेश कुमार सिन्हा, जिला संयोजक केशव वशिष्ठ ने विचार रखे। मुख्य वक्ता सचिन सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सभी युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। निरंतर छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करने को कहा। मुख्य अतिथि डॉक्टर पी दुबे ने वर्तमान समय में युवाओं को गलत दिशा में जा रहे युवाओं को सही दिशा में आने के लिए विवेकानंद से प्रेरणा लेने की सलाह दी। गोष्ठी का संचालन विभाग सह प्रमुख अवधेश कुमार सिन्हा ने किया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिवम कौशिक, सौरभ भारद्वाज, मधुर गुप्ता, कीर्ति राजपूत,उत्कर्ष मांगलिक, राकेश श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, अमृत पांडेय, राहुल शर्मा, प्रयास कांबोज, रवि, सूरज पासी, अमित गुप्ता, सचिन सिंह चौहान, राहुल,राजकुमार, सिद्धार्थ चौधरी, शिवम सक्सेना, रचित अग्रवाल, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मिलक नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। सबसे पहले कालेज के प्रबंधक कृष्ण कुमार शर्मा ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें तथा उनके आदर्शों पर चलें। उन्होने कहा कि वह युवाओं के प्रेरक रहे जिनको भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान, मोहर सिंह, राम नरेश पांडेय, महिमा शंकर पांडेय,विश्व दीप शर्मा, अवलेश शर्मा, कौशल उपाध्याय,आशीष अग्रवाल,नरेंद्र गंगवार,चंद्रकेश,मधु शर्मा, गुंजन गुप्ता, ढाकन लाल रहे। वहीं दूसरी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा के नगराध्यक्ष मनोज पांडेय,प्रेमशंकर पांडेय, देवेंद्र सिंह, ऋषि पांडेय, योगी पांडेय,नरेंद्र गंगवार,शिवम पांडेय, विकास रुहेला, रामानंदन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed