{"_id":"6819180ef14859e08a025acf","slug":"sub-inspector-and-constable-suspended-for-attempt-to-suicide-by-slitting-throat-of-accused-in-police-custody-rampur-news-c-282-1-rmp1007-144907-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस हिरासत में आरोपी के गला काटकर आत्महत्या की कोशिश में दरोगा और कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस हिरासत में आरोपी के गला काटकर आत्महत्या की कोशिश में दरोगा और कांस्टेबल निलंबित
Tue, 06 May 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। थाना पटवाई पर रविवार शाम को पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले में एसपी ने लापरवाही मानते हुए दरोगा कपिल बालियान और एक कांस्टेबल सुभाष चंद को निलंबित कर दिया है।
एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के संबंध में जांच के दौरान दरोगा कपिल बालियान आरोपी काशीराम को थाना पटवाई लाए थे। इस दौरान कांस्टेबल सुभाष चंद की निगरानी में उसे बिना आवश्यक कार्रवाई के थाना कार्यालय में बैठा दिया गया था। कांस्टेबल सुभाष चंद आरोपी को अकेला छोड़कर बाहर चले गए थे, इसी दौरान आरोपी ने किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर प्रहार कर आत्महत्या की कोशिश की थी।
आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया था। एसपी ने बताया कि इस मामले में सीओ शाहबाद द्वारा जांच कराई गई। जांच में दरोगा और कांस्टेबल की लापरवाही सामने आई। जांच में सामने आया कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना आरोपी को थाने में बैठाए रखा गया था। उसका नाम भी जीडी में शामिल नहीं किया गया था। एसपी ने दरोगा कपिल बालियान और कांस्टेबल सुभाष चंद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
यह था मामला
रुद्रपुर निवासी काशीराम पटवाई क्षेत्र के सहेवियां गांव में अपने साढ़ू ओम प्रकाश के घर होली से रह रहा था। तीन दिन पहले, शुक्रवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर काशीराम और ओम प्रकाश के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि काशीराम ने अपने साढ़ू ओम प्रकाश के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ओम प्रकाश घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
रविवार को पुलिस पीड़ित की तहरीर पर काशीराम को गिरफ्तार कर थाने लाई थी। पुलिस हिरासत में काशीराम ने थाना कार्यालय के एक कमरे में अपना गला किसी धारदार चीज से काट लिया था। घटना के बाद काशीराम खून से लथपथ हो गया था। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा था।
मेरठ में चल रहा घायल आरोपी का उपचार
पटवाई। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी काशीराम ने थाना कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने गले को किसी धारदार वस्तु से रेत लिया था। इसके बाद उसे रामपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने काशीराम की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि काशीराम का इलाज अब मेरठ में हो रहा है।