फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student teach about rules of the road

बेटा सॉरी! आज से पहनूंगा हेल्मेट

Mon, 11 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
student teach about rules of the road
समय : करीब दोपहर के डेढ़ बजे। स्थान: शहर का व्यस्तम स्टार चौराहा। बच्चों से घिरे कुछ ऐसे व्यस्क जो यातायात नियमों के पालन को जागरूक नहीं थे। इन दोपहिया वाहन चालकों को बच्चों ने सीख दी कि अंकल, बिना हेलमेट बाइक क्यों चला रहे हैं, घर पर कोई अपना आपका इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन



बच्चों के ये शब्द बड़ों को शर्मसार करने के साथ ही जिम्मेदारी का अहसास करा गए। दोपहिया वाहन चालकों ने बच्चों के सामने कान पकड़कर गलती स्वीकारी। भविष्य में ऐसी गलती न करने का संकल्प लिया। बड़ों ने गलती मानी तो बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उन्हें भूल सुधारने का अवसर दिया।
विज्ञापन



26वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन) कौशलेंद्र प्रताप यादव और स्कूली बच्चों ने स्टार चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया। अधिकतर बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं थे। कुछ के पास ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बाइक चालकों का चालान नहीं किया गया, बल्कि इन्हें बच्चों के पास भेज दिया गया। बच्चों ने मासूमियत के साथ बड़ों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। आज की गई गलती को भविष्य में न दोहराने का संकल्प कराते हुए कान पकड़वाकर सॉरी बुलवाया।



बच्चों ने बाइक सवारों के गलती मानने पर उन्हें गुलाब का फूल देकर विदा लिया और हेलमेट जरूर लगाने की अपील की। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को सेंट पॉल स्कूल में स्कूल बस चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed