फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Student drowned while taking bath in river with friends, search continues

Rampur News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया छात्र डूबा, तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Student drowned while taking bath in river with friends, search continues
रामपुर। मिलक में दोस्तों के साथ बुधवार को गांव के पास पीलाखार नदी में नहाने गया छात्र लाखन (11) तेज बहाव में बह गया। बुधवार शाम तक छात्र के वापस न आने पर परिजनों उसे आसपास तलाशने लगे। साथ नहाने गए दोस्तों ने परिजनों को छात्र के नदी में बह जाने की सूचना दी। देर रात तक छात्र के न मिलने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दिनभर गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश में जुटी रही, लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। क्षेत्र के गांव भैसोड़ी शरीफ निवासी मोहनलाल का सबसे बड़ा बेटा लाखन (11) दोस्तों के साथ बुधवार दो बजे गया था। शाम तक वापस न आने पर परिजन उसे आसपास तलाशने लगे। इस दौरान परिजनों ने छात्र के से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सभी गांव बेहटा के पास पीलाखार नदी में नहाने गए थे। इस दौरान लाखन नदी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी मिलते ही परिजन नदी के पास पहुंचे तो नदी के पास ही छात्र के कपड़े पड़े थे। देर रात तक परिजन ग्रामीणों की मदद से लाखन को नदी में तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और तहसील प्रशासन को छात्र के डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह और तहसीलदार राकेश चंद्रा स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी पर पहुंचे और छात्र की तलाश शुरू की। नदी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय गोताखोर छात्र का पता नहीं लगा सके। जिस पर पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। सुबह से हो रही बारिश के कारण 12 बजे के बाद पीएसी के गोताखोरों ने में ऑपरेशन शुरू किया। पूरे दिन चले ऑपरेशन के बाद छात्र का कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीएम मोनिका सिंह ने नदी पर पहुंची। देर रात तक तहसीलदार और पुलिस छात्र की तलाश मे जुटी रही। परिजनों ने बताया कि लाखन गांव में प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। घर में तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके साथ उसकी तीन बहनें भी हैं। छात्र के पिता गांव में ही रहकर खेती किसानी कर मजदूरी का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार राकेश कुमार चंद्रा ने बताया कि छात्र की डूबने की सूचना मिली थी। जिस पर स्थानीय गोताखोरों को ले जाकर शुरुआती दौर में ढूंढ़वाया गया। बाद में पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन देर शाम तक चलेगा फिलहाल, छात्र का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते में पानी में डूबने से छह लोगों की हो चुकी हैं मौत

तहसील क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में पानी में डूबने की चार घटनाएं हो चुकी है। बरसात के शुरुआती दौर में पांच जुलाई को क्षेत्र के निपानिया गांव में एक नदी में डूबने से तीन छात्राओं की मौत हो गई थी। वहीं आठ जुलाई को क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर में एक नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई थी और बीते बुधवार को मिलक नगर में एक भट्टे के समीप तालाब में डूब कर दो भाइयों की मौत हुई थी। बृहस्पतिवार को मिलक क्षेत्र के भैसोड़ी गांव में छात्र के डूबने का यह चौथा हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed