फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of cleaning workers

समस्याओं का निस्तारण न होने पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
strike of cleaning workers
स्वार (रामपुर)। सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर पालिका प्रशासन द्वारा कोई अमल न किए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। हड़ताल से नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगने से नगर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव दीप सिंह राही ने कुछ दिन पूर्व नियमित, संविदा, ठेका सफाई कर्मियों का वेतन मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप कर 21 मार्च तक समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की थी। सफाई कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर सोमवार को सफाई कर्मियों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। सफाई कर्मी पालिका परिसर में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ में प्रदेश सचिव दीप सिंह राही ने कहा कि पालिका प्रशासन से सफाई कर्मियों का समय मान, वेतन मान आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। पालिका प्रशासन ने मांग पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते सोमवार से नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी गई है। इस दौरान कैलाश एकलव्य, सुनील वाल्मीकि, प्रेम सिडाना, महेंद्र कुमार, अशोक, सर्वेश, नबी अहमद, विनोद, अब्दुल सलाम,राजेश, विद्यावती, कुंता, सलीम, शकुन्तला, बेबी, राजो, विरोदेवी आदि नियमित ठेका संविदा कर्मी मौजूद रहे। वहीं हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था ठप होने से नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग जाने से नगर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालिका अध्यक्ष रेशमा परवीन अंसारी ने बताया कि जल्द सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed