फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   strike of bank workers

बैंकों की रही हड़ताल, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
strike of bank workers
रामपुर। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने वेतनवृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इसको लेकर कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि समेत तमाम मांगों को शीघ्रता से पूरा करे। कर्मचारियों की हड़ताल से 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन रामपुर यूनिट के बैनर तले बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी नवाब गेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संयोजक एमके चौहान ने कहा कि 30 जनवरी को सरकार की संस्था इंडियन बैंक एसोसिएशन एवं बैंकों की यूनियन के बीच वार्ता हुई, लेकिन इंडियन बैंक एसोसिएशन ने हठधर्मिता के चलते बैंक कर्मियों की मांगें मानने से इंकार कर दिया। इसी वजह से वार्ता विफल हो गई। कहा कि बैंक यूनियन के बीच सरकार से 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि का समझौता हुआ था, लेकिन इंडियन बैंक एसोसिएशन 13.5 प्रतिशत से ज्यादा वेतन वृद्धि करने को तैयार नहीं है। सह संयोजक जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश के वित्त मंत्री को आगे आकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की यूनियन से वार्ता करनी होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 से 13 मार्च तक हड़ताल करने के लिए बैंक कर्मियों को बाध्य होना पड़ेगा। स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के हरिओम सक्सेना ने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन का स्वरूप और व्यापक करना होगा। इस मौके पर अरविंद अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, कैलाश चन्द्र, शुजाता चौहान, अंजुम सिद्दिकी, राजेश कुमार कन्नौजिया, सुमित कुमार, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed