{"_id":"58e29a434f1c1b4a3e5b5828","slug":"stones-on-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइन शॉप पर महिलाओं का पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइन शॉप पर महिलाओं का पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटमपुर में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर महिलाओं का गुस्सा सोमवार को देर शाम शराब की दुकान पर टूट गया। महिलाओं ने शराब दुकान पर पथराव कर दिया। वहां पर रखे सामान को तोड़ दिया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने महिलाओं को दौड़ाया। काफी देर हंगामा रहा। इसके बाद पुलिस तैनात कर दी गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर में शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर कई दिन से प्रदर्शन हो रहा है। यहां की महिलाएं इसका लगातार विरोध कर रही हैं। चार दिन पहले भी महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए शराब की दुकान को बंद कराने के लिए हंगामा किया था। लेकिन पुुलिस ने वहां से उनको चलता कर दिया था। सोमवार केे गुस्साई महिलाएं ईटें लेकर शराब की दुुकान पर पहुंच गई। उसके बाद दुकान के अदंर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
दुकान का सेल्समैन मौका पाकर वहां से फरार हो गया। महिलाओं ने दुुकान में रखी शराब की पेटियों को तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली गंज व सिविल लाइंस की पुलिस वहां पर पहुंच गई। हंगामा कर महिलाओं को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस से भी उलझने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने वहां पर सभी को दौड़ा दिया। उधर शराब दुकान के सेल्समैन ने गांव वालों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस रिपोर्ट लिखने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन