{"_id":"56fac6904f1c1b054df00528","slug":"sports-complex-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रामपुर में ही तैयार होंगे विराट और धोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रामपुर में ही तैयार होंगे विराट और धोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खेलप्रेमी युवाओं की प्रतिभा को मुकम्मल आयाम देने के लिए बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य अब और रफ्तार पकड़ेगा। शासन ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि और स्वीकृत कर दी गई है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 20 करोड़ के बजट का प्रावधान था। इसमें साढ़े 15 करोड़ की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी।
नगर विकास मंत्री आजम खां के प्रयास से रामपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के उन युवाओं के सपनों को हकीकत का मैदान मिलेगा जो कि खेल के मैदान में कुछ कर गुजरने की चाह रखते हैं। आजम खां के प्रयासों से जिले में आधुनिक सुविधाओं युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को मंजूरी मिली थी। प्रथम किस्त जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था।
मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत धनराशि की शेष धनराशि 4.48 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव डा. अनिता भटनागर जैन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।