फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   spleader azajm kha told

किताबों के बंडल साथ लाई थी पुलिस: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
spleader azajm kha told
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं सांसद मोहम्मद आजम खां ने पुलिस की कार्रवाई पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। जिसमेें उन्होंने पुलिस पर ही चोरी का इल्जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि पुलिस दो बंडल किताबें साथ लाई थी। इन्ही किताबों को पुलिस अधीक्षक मदरसे की किताबें बताकर यूनिवर्सिटी पर झूठा इल्जाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद आजम खां ने वीडियो में कहा है कि पुलिस ने जो कार्रवाई की है वह इतिहास का ऐसा अध्याय है जिस पर आने वाली नस्ले रोएंगी। दोनों सरकारों ने जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कसम खा रखी थी और रामपुर का पुलिस-प्रशासन इस पर अमल कर रहा है। आजम ने कहा है कि पुलिस प्रशासन ने वाइस चांलसर से अनुमति लिए बगैर यह कार्रवाई की है और लाइब्रेरी का गेट तोड़ कर अंदर घुसे हैं। उन्होंने पुलिस पर महिलाओं का अपमान करने और हजारों किताबें लूटने का आरोप लगाया है। यूनिव र्सिटी के चांसलर ने कहा है कि पुलिस अपने साथ किताबों के दो बड़े बंडल लेकर आई थी, इन्ही बंडलों को पुलिस की जीप में रखकर वापस ले जाया गया है। एसपी ने इन्हीं बंडलों को अरबी मदरसे से चोरी गई किताबें बताया है। उन्होंने कहा कि ना अब मदरसा है और ना उसका इतिहास है और ना ही उसकी अब कोई किताबें बची हैं। यूनिवर्सिटी पर किताबों की चोरी का इल्जाम मेरे लोकसभा चुनाव जीतने के गुनाह की सजा है। आजम ने देश के बुद्धीजीवियों से यह कहते हुए आगे आने की अपील की है कि आज मैं पकड़ा गया हूं, कल आपके हाथों में हथकड़ियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed