फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power utility shows apathy... Kanhai born in darkness in Rampur.

Rampur News: बिजली निगम ने बेरुखी दिखाई...रामपुर में अंधेरे में जन्मे कन्हाई

Sun, 06 Sep 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power utility shows apathy... Kanhai born in darkness in Rampur.
रामपुर। बिजली निगम की बेरुखी के चलते भगवान श्रीकृष्ण को रामपुर में अंधेरे में जन्म लेना पड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात बारिश के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। रात करीब आठ बजे गुल हुई बिजली रात करीब दो बजे बहाल हो सकी। सुबह करीब छह बजे एक बार फिर बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। दिन भर बिजली आती-जाती रही और रात भर ट्रिपिंग बरकरार रही।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गुल हुई बिजली करीब दो बजे बहाल हो सकी। इस दौरान जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे लोगों को अंधेरे में परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न होने के कारण घरों और दुकानों में भी दिक्कतें बनी रहीं। रात के बाद सुबह बारिश होने पर एक बार फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली चली गई और करीब नौ बजे तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। लगातार कई घंटे बिजली बाधित रहने से लोगों को सुबह के समय पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। बिजली के अभाव में पानी की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। लोगों को घरेलू कामकाज निपटाने में भी परेशानी हुई। इस बीच शाहबाद गेट पर फीडर ट्रॉली में तकनीकी दिक्कत से बिजली सप्लाई बाधित रही है, जबकि सुबह को पहाड़ी गेट, ज्वाला नगर, किला और डूंगरपुर में बारिश के बीच सप्लाई बंद करनी पड़ी। बारिश के बीच दिन भर सप्लाई प्रभावित रही है, जबकि रात को भी फुहार गिरने से सप्लाई ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगती है और घंटों बाद ही व्यवस्था सामान्य हो पाती है। इधर, एक्सईएन पीके शर्मा ने बताया कि बिजली सप्लाई को सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed