फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CM honored two teachers from Rampur.

Rampur News: सीएम ने रामपुर के दो शिक्षकों को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM honored two teachers from Rampur.
सीएम के हाथों गोरखपुर में सम्मानित होतीं शिक्षिका वेलेंटीना विक्टर:फोटो स्वयं
रामपुर। शिक्षक दिवस पर रामपुर के दो शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान दिया, जबकि जिले में आयोजित समारोह में 38 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

जिलेभर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शिक्षकों का सम्मान किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन में किया गया। समारोह में नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर की प्रधानाध्यापिका वैलेंटिना विक्टर तथा जैन इंटर कॉलेज के विज्ञान प्रवक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। दोनों शिक्षकों को पुरस्कार प्राप्त करते देख सभागार में मौजूद शिक्षकों और अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

वहीं विकास भवन में आयोजित समारोह में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए-नए नवाचार अपनाएं। विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षण की नवीन पद्धतियों का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में लगातार कदम उठा रही है। शिक्षकों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा, मानदेय में वृद्धि और रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे निर्णय सरकार की शिक्षा और शिक्षकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफलता की राह तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक के इन 28 शिक्षकों का किया सम्मान
सम्मान पाने वालों में कम्पोजिट विद्यालय लाम्बाखेड़ा के प्रधानाध्यापक एहसान उल हक, उच्च प्राथमिक विद्यालय जुठिया के प्रधानाध्यापक जुनैद नासिर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हलुनागर के सहायक अध्यापक अंकुर गंगवार, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहा की सहायक अध्यापिका उर्वशी सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय पजईया के सहायक अध्यापक अमित पाल, मॉडल मॉन्टेसरी स्कूल किला की प्रधानाध्यापक सैफाली शर्मा, प्राथमिक विद्यालय कलरख की प्रधानाध्यापक अंजली शर्मा, कम्पोजिट विद्यालय बुडपुर की सहायक अध्यापिका मिथलेश कुमारी, मॉडल प्राइमरी स्कूल मंगोली के सहायक अध्यापक मुजफ्फर हुसैन तथा विशेष शिक्षक आशीष कुमार पाण्डेय और आजाद शामिल रहे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय रूपपुर के शिक्षामित्र प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय मझरा डोहरिया के शिक्षामित्र रामभजन, प्राथमिक विद्यालय लाल मस्जिद के शिक्षामित्र वकील अहमद, प्राथमिक विद्यालय रास डंडिया की शिक्षामित्र विद्या गंगवार, प्राथमिक विद्यालय रामनगर की शिक्षामित्र सुनीता, जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका कल्पना सिंह समेत अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
माध्यमिक के इन दस का किया सम्मान
राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद के प्रवक्ता संजीव शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटवाई की अध्यापिका नीलम रानी, खुर्शीद बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता ममता रानी और अध्यापिका हरप्रीत कौर सहित अन्य शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया।


यह रहे मौजूद
सीडीओ गुलाब चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल, बीईओ बबिता सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला मंत्री आनंद सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.राजवीर सिंह, डॉ.अंजुम स्नेही समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed