फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm told

हमसे मोहब्बत का सुबूत देना होगा तो मुलायम रामपुर आएंगे: आजम

Tue, 31 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के प्रचार न करने के सवाल पर कहा कि हमसे मोहब्बत का सुबूत देना होगा तो वे रामपुर जरूर आएंगे। कहा कि मैं पूरे यकीन के साथ कह रहा हूं और उन्हें लेने भी जा रहा हूं। भाजपा नेता सुरेश राणा के बयान को उन्होंने बेहूदा और सभ्य समाज के लिए गलत बताया। 

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमें पूरा यकीन है कि नेताजी रामपुर आएंगे, वह उन्हें लेने जा रहे हैं और वह रामपुर भी आयेंगे। हमसे  मोहब्बत का सुबूत देना होगा तो आएंगे। भाजपा  सांसद सुरेश राणा द्वारा मुजफ्फरनगर और देवबंद में सरकार आने पर कर्फ्यू लगाने के बयान पर नाराज नजर आए आजम खां ने कहा कि क्यों घटिया लोगों की घटिया बात का जवाब मांग रहे हो। 
विज्ञापन


देश को देखने की सलाह देते हुए कहा कि सब लोग देखें कि भाजपा को बुजुर्गों की मौत का इंतजार है। पता नहीं उनके अपने बाप और दादा का क्या हुआ? आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम लेते हुए  कहा वह इनके और जो दस साल बाद बूढ़े हो जायेंगे उनके बारे में क्या सोचते  हैं? मोदी जी की क्या उम्र नहीं आएगी? लगाम लगवाएं अपने लोगों को। कर्फ्यू  के अलावा इनके पास देने को है क्या? तेजाब में बच्चों को गलाएंगे और मौत  देंगे। कहा कि यह बात बहुत अफसोसनाक है और बहुत निंदा की जा रही है इस बात की। सभी दबे कुचले लोगों को इस सोच के खिलाफ खड़े होना चाहिए। हिन्दु  मुसलमान की बात न होकर जिन्हें अपने बाप दादा की जिंदगी अजीज नहीं है वो बेहूदे लोग ऐसी बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


\कहा कि उनके  मंत्री ने कितनी बेहूदा जुबान का इस्तेमाल किया है। असभ्य शब्दों को बताते  हुए कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल तो असभ्य समाज में भी नहीं होता जबकि  यह सभ्य समाज में हो रहा है। कहा ऐसे लोगों के हाथ में बादशाहत आ गई है तो  चमड़े का सिक्का तो चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed