फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm told

बादशाह ने जनता को पैसों के लिए मोहताज कर दिया : आजम

Sun, 05 Feb 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/शाहबाद /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/शाहबाद /रामपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
sp leader azajm told
आजम खां

विज्ञापन
स्वार और शाहबाद में सपा के दिग्गज नेता आजम खां ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, आरएसएस के साथ ही बसपा और रामपुर के नवाबों पर भी जमकर हमला बोला। दोनों सभाओं में आजम खां ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री को कोसा। 

स्वार के गांव नरपतनगर में सपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि भाजपा देश का माहौल खराब करना चाहती है। देश के बादशाह ने नोटबंदी कर लोगों को अपने ही पैसे के लिये मोहताज कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने नवाब खानदान पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि हमने जनता पर हुए जुल्म और ज्यादती का बदला नवाब खानदान से लिया है। हमने शहर में बड़े-बड़े काम कराये हैं। तालीम के लिये जौहर यूनिवर्सिटी तैयार कराई है। रामपुर जिले में जो काम हुए है, उसे देखने के लिये लोग दूर-दूर से आ रहे है। अब दुनिया में रामपुर का नाम चमक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, देर रात रामपुर शहर के मोहल्ला चाह खजान खां में कैबिनेट मंत्री ने सभा को संबाेधित किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed