फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm told in meeting

पहले चरण में भाजपा के 40% प्रत्याशी अपराधी: आजम खां

Tue, 07 Feb 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 कैबिनेट मंत्री आजम खां ने ज्वालानगर में हुई चुनावी सभा में कहा कि भाजपा ने पहले चरण में चालीस फीसदी प्रत्याशी अपराधी उतारे हैं। जो प्रत्याशी हैं, उन्होंने हलफनामा सौंपा है उसमें उन्होंने खुद कहा है। वहीं तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह मुसलमानों का निजी मामला है, इसमें किसी को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।

रविवार को देर रात आयोजित सभा में आजम खां ने कहा कि भाजपा के अपराधियों की सूची लाया हूं। पहले चरण के चुनाव में चालीस प्रतिशत अपराधी उम्मीदवार हैं। जिन्होंने  खुद हलफनामा दिया है कि वह अपराधी हैं। मीडिया रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि यह देखो कैसा ठगा है देश के बादशाह ने तुम्हें। पहले फेज में 40 प्रतिशत भाजपा के वो लोग हैं जिन्होंने अपने अपराध का एफीडेविड दिया है।
विज्ञापन


तीन तलाक पर कहा कि यह मुसलमानों का निजी मामला है। इससे क्या मतलब है  आपका, आप कैसे पूजा करेंगे किसी से क्या लेना देना, आपकी शादी, मेरी शादी  कैसे होगी ये किसी आस्था या धर्म का बहस नहीं है। आपका विवाह कैसे होगा इससे क्या मतलब ,जब हम जाती जिंदगी में टांग अड़ायेंगे, या धर्म के मामले  में सवाल करेंगे तो बहुत से सवाल ऐसे हे जिनका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप मुझसे पूछो सबूत दो अल्लाह कहा हैं मेरे पास कोई सबूत नहीं है कि अल्लाह कहा हैं, मैं आपसे पूछूं ईश्वर कहा हैं, भगवन नहीं, हमारे हिंदू भाई भी इस फर्क को नहीं जानते, कहते हैं कि काशीराम की मूर्ति लगी है, मूर्ति नहीं प्रतिमा है, जब हम किसी की मूर्ति कहते हैं और वो टूटती है तो दंगा होता है,प्रतिमा टूटती है तो नारे  लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed