फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm told about pm

बादशाह के थैले की भी ली जाएगी तलाशी

Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  टांडा/शाहबाद/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  टांडा/शाहबाद/रामपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
sp leader azajm told about pm
टांडा के ब्लाक कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन करते नगर विकास मंत्री आजम खां

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि देश का   बादशाह (प्रधानमंत्री) खुद को फकीर कहता है। उसे आसानी से जाने नहीं दिया जाएगा। उसके थैले की भी तलाशी ली जाएगी।  नोटबंदी का फैसला लेकर बादशाह ने किसानों को भी लाइन में लगा दिया। आने वाले विधानसभा  चुनाव में बादशाह को इसका खामियाजा भुगताना पड़ेगा। जनता चुनाव में बादशाह को सबक सिखा देगी। 

नगर विकास मंत्री ने बुधवार को टांडा में जनसभा को संबोधित  करते हुए कहा कि  बादशाह ने जनता से झूठे वादे किए। युवाओं को रोजगार देने का भी वादा पूरा नहीं किया। बल्कि, बादशाह ने जनता को ठगा है। बादशाह यह भूल गए है कि दिखावे की राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकती है। कहा कि गंगा और गाय का नाम भाजपा के लोग केवल जनता को लड़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन


 सपा ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने नवाबों पर भी निशाना साधा। वहीं शाहबाद में जनसभा को  संबोधित करते हुए कहा कि सपा का           विरोध करने वालों को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। हालात से लड़ेंगे और किसी भी हालत में भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे।  आजम खां ने कहा कि सपा ने कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। देश का बादशाह खुद को फकीर बताया है। उसे आसानी से कुर्सी हटने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बादशाह की भी थैली की  तलाशी ली जाएगी। कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग भाजपा से हाथ मिलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से विदेशों को बीफ की सप्लाई कई गुना बढ़ गई। कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए प्रदेश को एक पैसा भी नहीं दिया। जहां से बादशाह आए  हैं उसी गुजरात में सबसे ज्यादा काला पैसा पकड़ा  गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed