{"_id":"58640bc14f1c1b265eeeb30b","slug":"sp-leader-azajm-told-about-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाह के थैले की भी ली जाएगी तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाह के थैले की भी ली जाएगी तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो टांडा/शाहबाद/रामपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
टांडा के ब्लाक कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन करते नगर विकास मंत्री आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि देश का बादशाह (प्रधानमंत्री) खुद को फकीर कहता है। उसे आसानी से जाने नहीं दिया जाएगा। उसके थैले की भी तलाशी ली जाएगी। नोटबंदी का फैसला लेकर बादशाह ने किसानों को भी लाइन में लगा दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में बादशाह को इसका खामियाजा भुगताना पड़ेगा। जनता चुनाव में बादशाह को सबक सिखा देगी।
नगर विकास मंत्री ने बुधवार को टांडा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बादशाह ने जनता से झूठे वादे किए। युवाओं को रोजगार देने का भी वादा पूरा नहीं किया। बल्कि, बादशाह ने जनता को ठगा है। बादशाह यह भूल गए है कि दिखावे की राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकती है। कहा कि गंगा और गाय का नाम भाजपा के लोग केवल जनता को लड़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
सपा ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने नवाबों पर भी निशाना साधा। वहीं शाहबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा का विरोध करने वालों को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। हालात से लड़ेंगे और किसी भी हालत में भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। आजम खां ने कहा कि सपा ने कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। देश का बादशाह खुद को फकीर बताया है। उसे आसानी से कुर्सी हटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
बादशाह की भी थैली की तलाशी ली जाएगी। कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग भाजपा से हाथ मिलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से विदेशों को बीफ की सप्लाई कई गुना बढ़ गई। कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए प्रदेश को एक पैसा भी नहीं दिया। जहां से बादशाह आए हैं उसी गुजरात में सबसे ज्यादा काला पैसा पकड़ा गया है।