{"_id":"589f6cd04f1c1bb61f37846b","slug":"sp-leader-azajm-told-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम ने किया कौशाही इमाम ने किया कौम का सौदा : आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही इमाम ने किया कौशाही इमाम ने किया कौम का सौदा : आजम खां
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जामा मसजिद के शाही इमाम द्वारा चुनाव में बसपा को समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां ने जमकर निशाना साधा। कहा कि शाही इमाम ने भाजपा के इशारे पर कौम का सौदा कर डाला। हाथी वाली माताजी तो पैसा दे नहीं सकती क्योंकि वे तो लेती हैं, लेकिन देती नहीं। भाजपा ने वोट बंटवारे के लिए मोटा ब्रीफेकस थमाया है। कहा कि शाही इमाम को शर्म आनी चाहिए।
स्वार, खौद और शाहबाद में आयोजित सपा की सभाओं में सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां के निशाने पर जामा मसजिद के शाही इमाम अहमद बुखारी रहे। इसके अलावा एक कौंसिल के उलेमाओं को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि उलेमाओं के पास घूमने के लिए हेलीकाप्टर कहां से आ रहा है?। उलेमाओं के साथ ही इमाम ने भी कौम को बेच डाला है। कहा कि कुछ दिन पहले शाही इमाम मुख्यमंत्री और उनके पिता के पास भी पहुंचे थे, जहां दोनों ने ही ब्रीफकेस नहीं थमाया। इसके बाद शाही इमाम ने बसपा को समर्थन देने की बात कह डाली।
कहा कि शाही इमाम सीधे तौर पर तो भाजपा को समर्थन नहीं कर सकते थे,लेकिन भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए बसपा को समर्थन दे दिया। उन्होंने कहा कि शाही इमाम और हेलीकाप्टरों में घूमने वाले कौंसिल के उलेमाओं को इस पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सबने मिलकर कौम का सौदा कर डाला। उन्होंने शाही इमाम पर खूब जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा की सरकार दुबारा आएगी।