फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader azajm kha told

पढ़े लिखों जैसी बात नहीं करते मोदी : आजम खां

Sun, 05 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदनसीबी है कि पहले लोग उन पर फूल फूंकते  थे और आज वह खुद जनता पर फूल फेंक रहे हैं।  पूरी केंद्र सरकार बनारस में पड़ी है। इसके बाद भी भाजपा बनारस की एक भी सीट नहीं जीत सकेगी। 

आजम खां ने बनारस में आज हुए पीएम के रोड  शो  पर निशाना साधते हुए कहा है कि  मोदी  के रोड़ शो में चार  सौ पुलिस वाले थे और कुछ ही देर में खत्म हो गया। मोदी जी की यह बदनसीबी है कि पहले लोग उनके पर फूल फेंकते थे  और आज वह खुद जनता पर फूल फेंक रहे हैं। पूरी केंद्र सरकार बनारस मे पड़ी है। इसके बाद भी भाजपा बनारस में एक भी सीट नहीं जीत सकेगी।
विज्ञापन


आजम खां ने आदित्य   योगीनाथ के बयान पर कहा कि हम उन्हें बुरा नहीं कह सकते और अच्छा कहने में हमारा मजहब नहीं चला जाता। हम तो रामचंद्रजी के बारे में यहां तक कह चुके हैं कि वह पैगंबर भी हो सकते थे और नहीं भी। कहा कि गुजरात के  कारनामों के चलते बीजेपी को कब्रिस्तान याद आ रहा है।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामों को लेकर दिए गए बयान पर आड़े हाथ लेते हुए आजम खां ने  कहा कि मोदी जी की डिग्री प्रमाणित नहीं है। इसलिए  पढ़े  लिखों जैसी बात करना उनके लिए  मुश्किल है। ऑक्सफोर्ड का हवाला देते हुए अपने  ज्ञान का बखान करते हुए कहा कि कारनामा का मतलब बहुत सारे अच्छे काम होता  है। उन्होंने अमितशाह  पर भी तंज कसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed