{"_id":"58bb15524f1c1b2e4d8312c4","slug":"sp-leader-azajm-kha-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़े लिखों जैसी बात नहीं करते मोदी : आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़े लिखों जैसी बात नहीं करते मोदी : आजम खां
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदनसीबी है कि पहले लोग उन पर फूल फूंकते थे और आज वह खुद जनता पर फूल फेंक रहे हैं। पूरी केंद्र सरकार बनारस में पड़ी है। इसके बाद भी भाजपा बनारस की एक भी सीट नहीं जीत सकेगी।
आजम खां ने बनारस में आज हुए पीएम के रोड शो पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी के रोड़ शो में चार सौ पुलिस वाले थे और कुछ ही देर में खत्म हो गया। मोदी जी की यह बदनसीबी है कि पहले लोग उनके पर फूल फेंकते थे और आज वह खुद जनता पर फूल फेंक रहे हैं। पूरी केंद्र सरकार बनारस मे पड़ी है। इसके बाद भी भाजपा बनारस में एक भी सीट नहीं जीत सकेगी।
विज्ञापन
आजम खां ने आदित्य योगीनाथ के बयान पर कहा कि हम उन्हें बुरा नहीं कह सकते और अच्छा कहने में हमारा मजहब नहीं चला जाता। हम तो रामचंद्रजी के बारे में यहां तक कह चुके हैं कि वह पैगंबर भी हो सकते थे और नहीं भी। कहा कि गुजरात के कारनामों के चलते बीजेपी को कब्रिस्तान याद आ रहा है।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामों को लेकर दिए गए बयान पर आड़े हाथ लेते हुए आजम खां ने कहा कि मोदी जी की डिग्री प्रमाणित नहीं है। इसलिए पढ़े लिखों जैसी बात करना उनके लिए मुश्किल है। ऑक्सफोर्ड का हवाला देते हुए अपने ज्ञान का बखान करते हुए कहा कि कारनामा का मतलब बहुत सारे अच्छे काम होता है। उन्होंने अमितशाह पर भी तंज कसा।
विज्ञापन