फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smugling of animals

अब गोभी भरे ट्रक में गोवंशीय पशु की तस्करी का पर्दाफाश

Fri, 10 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर  उजाला  ब्यूरो/ शाहबाद/रामपुर
अमर  उजाला  ब्यूरो/ शाहबाद/रामपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
smugling of animals
शाहबाद में टाटा मैजिक से गोवंशीय पशुओं को निकलते पुलिसकर्मी। वहीं पास में पड़ी फूल गोभी। अमर उजाला

विज्ञापन

तस्करों के लिए गोभी मुफीद साबित रही है। फूल गोभी और पत्ता गोभी से भरे वाहनों के जरिये तस्करी की जा रही है फिर चाहें वो शराब की हो या फिर पशुओं की।

दो दिन पहले स्वार पुलिस ने पत्ता गोभी से भरी पिकअप में 21 पेटी हरियाणा मार्का शराब पकड़ी थी। जबकि बृहस्पतिवार को शाहबाद पुलिस ने फूल गोभी से भरी टाटा मैजिक से 17 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। तलाशी के दौरान तीन गोवंशीय पशु मृत मिले। 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शाहबाद-आंवला मार्ग पर एक गाड़ी में गोवंशीय पशु भरे हुए हैं और उनको फूल गोभी से ढक दिया गया है। तस्करों ने उनका सौदा भी कर दिया है। पशुओं को गाड़ी से उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस हरकत में आकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से पशुओं को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। लेकिन तबतक तस्कर पशु उतारकर वाहन लेकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 17 पशु बरामद किए। जिसमें तीन की मौत हो चुकी थी। गौरतलब हो कि जिले में बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है। पुलिस इन तस्करों पर लगाम लगा पाने में नाकाम है। पशु पकड़ने पर तस्कर हमलावर हो जाते हैं। जिसकी वजह से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ता है। जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed