फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Six people arrested for illegal mining of soil, four vehicles including car seized

मिट्टी के अवैध खनन में छह लोग गिरफ्तार, कार समेत चार वाहन जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested for illegal mining of soil, four vehicles including car seized
मिट्टी के अवैध खनन में छह लोग गिरफ्तार, कार समेत चार वाहन जब्त
विज्ञापन

मिलकखानम/स्वार (रामपुर)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवाबनगर टाह गांव के जंगल में किसान के खेत से अवैध मिट्टी का खनन करा रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो डंपर, एक जेसीबी और एक कार भी जब्त की है।
मिलकखानम पुलिस को सूचना मिली थी कि नवाबनगर टाह गांव के जंगल में मिट्टी के अवैध खनन का धंधा चल रहा है। खनन की अनुमति नहीं ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी करते हुए टीम ने शमशेर सिंह पुत्र बलजिन्दर सिंह निवासी गदरपुर रोड मिलकखानम, शावेज खां पुत्र अख्तर खां व खां पुत्र मुजफ्फर खां निवासी ग्राम इमरताराय और जुबैर पुत्र हफीज निवासी पठानों वाला मजरा थाना स्वार, बंटी सागर पुत्र शेर सिंह सागर निवासी ग्राम शादीनगर हजीरा थाना मिलकखानम और सोनू सागर पुत्र पूरनलाल निवासी गदरपुर रोड मिलकखानम को पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से मिट्टी भरे दो डंपर, एक जेसीबी तथा एक कार बरामद की है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि कार का उपयोग फील्डिंग के लिए किया जाता था, जिसमें सवार लोग प्रशासन और पुलिस के मूवमेंट की जानकारी रखते हुए अपने चालकों को सतर्क करते हैं, ताकि उनके वाहन पकड़ में न आ सकें। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed