फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SIR: Several people, including the BJP leader's son, were present at Ghazala Fatima's house

एसआईआर : गजाला फातिमा के मकान में भाजपा नेता के बेटे समेत कई लोग शामिल

Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
SIR: Several people, including the BJP leader's son, were present at Ghazala Fatima's house
शाहबाद। एसआईआर की कच्ची मतदाता सूचियों में बड़ी अनियमितताएं मिल रहीं हैं। मोहल्ला जिलेदरान की भाग संख्या 184 के मकान संख्या एक में महफूज अली की बेटी गजाला फातिमा के मकान में ही भाजपा नेता रेनू श्रीवास्तव के बेटे आर्यन श्रीवास्तव को दर्शा दिया है, जबकि गजाला फातिमा का मकान आर्यन के मकान से करीब 300 मीटर दूर है।
विज्ञापन

इसी भाग संख्या 184 में मकान संख्या जीरो में मुन्तियाज बेग पुत्र केसर बैग, नाजिम मियां पुत्र जाहिद मियां, राना बी पत्नी निजामत, समी अहमद पुत्र रहमत बेग को दर्शाया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह इस मोहल्ले में रहते ही नहीं है। इसी मोहल्ले की भाग संख्या 184 में मकान संख्या 107 में वाहिद, शिवओम गुप्ता, तहजीब बेगम, ऋषि गुप्ता, नदीम खान, गौरव गुप्ता, जुबैर, उवेर, पूजा रानी, संगम गुप्ता, शिवांगी समेत कई के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मोहल्ला कानूनगोयान के रहने वाले अतहर उल इस्लाम ने बताया कि भाग संख्या 194 में मकान संख्या 32 में इनकी मां शमीम बेगम इनका खुद का नाम और बहन आयशा का नाम है, लेकिन इसी मकान संख्या में आकिल, शकीला बेगम, आसिफ, नासिर, जावेद अली, फरजाना, अरशद अंसारी के नाम शामिल है, जो गलत है। ये लोग इनके परिवार के ही नहीं है, न ही इन्हें यह जानते हैं।

इसके अलावा मोहल्ला हाकिमान में भी एक ही मकान संख्या में करीब 10-10 लोग शामिल हैं। मोहल्ला हाकिमान की भाग संख्या 209 में मकान संख्या के आगे मोहल्ला ही लिख दिया है।
इस मामले में एसडीएम शाहबाद से कई बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed