Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shri Harihar Mandir Trust terms priests' allegations as false

Rampur News: पुजारियों के आरोपों को श्री हरिहर मंदिर ट्रस्ट ने बताया गलत

Wed, 04 Nov 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shri Harihar Mandir Trust terms priests' allegations as false
रामपुर। श्री हरिहर मंदिर ट्रस्ट की ओर से बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रस्ट और जिला ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों, ब्राह्मणों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुजारियों की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मंदिर के पुजारी दीपेश भारद्वाज और उदय भारद्वाज ने ट्रस्ट पर मारपीट करने, अपमानित करने और मंदिर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताया। कहा कि ट्रस्ट के किसी भी सदस्य ने पुजारियों के साथ न तो मारपीट की है और न ही उन्हें अपमानित किया है। दोनों पुजारी मौजूदा समय में भी मंदिर में सेवा कर रहे हैं। उन्हें मंदिर में पूजा-पाठ करने से नहीं रोका गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है। उन्होंने सभी पक्षों से वास्तविक स्थिति जानने के बाद ही कोई राय बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंदिर के महामंत्री सुनील अग्रवाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी ब्राह्मण का अपमान करने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। पुराने गंज स्थित दो मंदिरों में भी वह महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी गरिमा बनाए रखना उनका कर्तव्य है।

इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा के महामंत्री पंडित राजीव शर्मा, पंडित दिनेश कौशिक, पंडित अंकुर शर्मा, पंडित अंशुल शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, अश्वनी त्यागी सहित श्री हरिहर मंदिर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed