{"_id":"68b4b6585cad62b9a8050006","slug":"shahi-imam-and-other-ulemas-presented-their-tribute-of-faith-rampur-news-c-282-1-rmp1004-152594-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाही इमाम समेत अन्य उलेमाओं ने पेश की खिराज ए अकीदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाही इमाम समेत अन्य उलेमाओं ने पेश की खिराज ए अकीदत
विज्ञापन
रामपुर। हजरत मौलाना मुफ्ती महबूब अली साहब कादरी वजीही के इंतेकाल पर खिराज ए अकीदत पेश करने का सिलसिला जारी है।
मुफ्ती महबूब साहब के इंतकाल पर गुजिश्ता रोज़ मदरसा मिस्बाहुल उलूम (पनवडिया), मदरसा फुरकानिया जामियातुल बनात, मदरसा फैजुल उलूम सनवे स्कूल, फुरकानिया गर्ल्स स्कूल, मरकजी मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया और उसकी 22 शाखाओं में कुरान ख्वानी और दुआ-ए-मगफिरत की गई। खानकाहे नियाजिया बरेली, खानकाहे ऐजाजिया, खानकाहे सुलतानी, दरगाह हजरत बाबा फरीदी रजबपुर, खानकाह जनेठा शरीफ नौशाही के नुमाइंदगान ने हजरत मुफ्ती साहब के आवास पर पहुंचकर ताज़ियत पेश फरमाई।
दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी, मुफ़स्सिर-ए-कुरान मुफ्ती मोहम्मद ओवैस खां फुरकानी, दरगाह हजरत शाह इब्न-ए-बदर चिश्ती के सैयद ओवैस मुस्तफा रिजवी और सूफी हुसैन अहमद चिश्ती, दरगाह हजरत शाह बगदादी के सैयद चाँद मियां, सैयद साजिद मियां, मुकर्रम हुसैन सिद्दीकी व नबील सिद्दीकी जनाब मुस्तफा अहमद, काशिफ खान, मोईन पठान, अब्दुल सलाम साबिक चेयरमैन अथर खान व मोहम्मद हसन खां बिलासपुर वगैरह हजरात ने खानकाहे अहमदीया कादरिया पहुंचकर हजरत मुफ्ती साहब की रूह को ईसाल-ए-सवाब किया।
असम के जिला करीमगंज, हैलालाकंदी और कचाड़ के लातदाद मदारिस के असातजा ने रामपुर पहुंचकर अपने उस्ताद मुफ्ती महबूब अली साहब को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शोबा अरबी व इस्लामियात के प्रोफेसर हजरात डॉ. कफील कासमी, ओबैद इकबाल आसिम और डॉ. नदवी ने जनाजे में भी शिरकत फरमाई। खुसरो फाउंडेशन के डॉ. हफीजुर्रहमान फुरकानी देहलवी भी शरीक-ए-जनाजा हुए। इतवार के दिन सुबह दस बजे जामा मस्जिद में सोयम की फातिहा में सैकड़ों हजरात ने कुरान ख्वानी और कुल में शिरकत फरमाई। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने पहुंचकर खिराज ए अकीदत पेश की।