फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seven years jail to accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी को सात वर्ष कारावास और जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
seven years jail to accused of rape
रामपुर। दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दोषी मानते हुए सात वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की यह घटना वर्ष 2014 की है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और परिवार वालों ने दहेज की मांग की। घटना की रिपोर्ट विवेक सागर सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी। पुलिस ने पांच लोगों की नामजदगी झूठी पाते हुए विवेक सागर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। शनिवार को इस मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट नीलू मोघा की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से वादिनी मुकदमा सहित कई गवाहों के बयान दर्ज कराए। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। जबकि, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि घटना का कोई स्वतंत्र साक्षी नहीं है और उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने विवेक सागर को दोषी मानते हुए सात वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed