{"_id":"69937c05c8241ed3230cdaf0","slug":"seva-pharmacy-entered-the-finals-by-winning-by-54-runs-rampur-news-c-282-1-rmp1001-164467-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सेवा फार्मेसी ने 54 रनों जीत दर्ज कर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सेवा फार्मेसी ने 54 रनों जीत दर्ज कर फाइनल में किया प्रवेश
Tue, 17 Feb 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ज्वाला क्लब के मैदान पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सेवा फार्मेसी ने 54 रनों से बाबा इलेवन को शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश किया।
सेवा फार्मेसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 155 रन बनाए जिसमें मतीन खान ने 36 रन और अली समीर ने 35 रन बनाए। बाबा इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए नावेद खान ने दो विकेट और मनमीत सिंह ने भी दो विकेट लिए।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन की पूरी टीम 101 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोनिस ने 17 रन और नावेद खान ने 15 रन बनाए।
वहीं, सेवा फार्मेसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने छह विकेट और देवांग ने दो विकेट लिए। यह मुकाबला सेवा फार्मेसी ने 54 रनों से जीता और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रिंस श्रीवास्तव, कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, अनु सक्सेना, सुमित कुमार, अजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।