फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sekelton was of young of moradabad

मुरादाबाद के युवक का था पटवाई मिला कंकाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

पटवाई में रामगंगा नदी में मिला कंकाल मुरादाबाद निवासी युवक का था।उसके परिजनों ने कपड़े, घड़ी और जूते से उसकी पहचान की है।परिजनों द्वारा बताया गया कि बीती दो सितंबर को संजीव उर्फ बाबू के कुछ दोस्त रामगंगा नदी में नहाने और पार्टी करने के लिए ले गए थे।

विज्ञापन
sekelton was of young of moradabad

विस्तार

विज्ञापन

पटवाई (रामपुर)। पटवाई में रामगंगा नदी में मिला कंकाल मुरादाबाद निवासी युवक का था। उसके परिजनों ने कपड़े, घड़ी और जूते से उसकी पहचान की है। युवक दो सितंबर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। उस दिन से युवक लापता था। युवक के अपहरण की रिपोर्ट थाना कटघर में दर्ज है।

11 सितंबर को पटवाई थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव के रामगंगा घाट पर पुलिस को एक कंकाल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार द्वारा मौके से मिले कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। साथ ही कंकाल का डीएनए जांच भी कराई थी। उस दौरान पुलिस को मौके से कपड़े, घड़ी, जूते मिले थे। पुलिस कंकाल की जांच में जुट गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को मुरादबाद के थाना कटघर क्षेत्र के लाजपत नगर के मेहबुल्ला गंज निवासी धर्मपाल की बेटी शालू अपनी अन्य बहनों के साथ पटवाई थाने पहुंचीं। थाने पहुंचकर पुलिस द्वारा दिखाई गई घड़ी, कपड़े और जूते से कंकाल की शिनाख्त हो गई। मौके से मिले समान को देखकर बहनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती ने कंकाल की शिनाख्त अपने भाई संजीव उर्फ बाबू (28) के रूप में की। परिजनों द्वारा बताया गया कि बीती दो सितंबर को संजीव उर्फ बाबू के कुछ दोस्त रामगंगा नदी में नहाने और पार्टी करने के लिए ले गए थे। बताया गया कि उस दौरान दोस्त लौट आए थे। लेकिन इनका भाई नही लौटा। जिसके बाद कटघर में भाई के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करादी गई थी। पुलिस ने बताया कि कंकाल का पंद्रह सितंबर को लावारिसों में अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed