{"_id":"6148d5d98ebc3ecf7c1f6608","slug":"see-raza-librabery-rampur-news-mbd403374027","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर रियासत के अंतिम शासक की नवासी बेटे संग पहुंची रजा लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर रियासत के अंतिम शासक की नवासी बेटे संग पहुंची रजा लाइब्रेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की नवासी समीता मेहता शर्मा अपने बेटे जय शर्मा और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के साथ रजा लाइब्रेरी पहुंची। यहां पर उन्होंने हजरत अली के हाथ से लिखी कुरान और वाल्मीकि रामायण देखी। इसके बाद एडीएम प्रशासन से भी मुलाकात की और रामपुर रियासत की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की मांग की।
अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की नवासी समीता मेहता शर्मा और उनके बेटे जय शर्मा ने रजा लाइब्रेरी में हजरत अली के हाथ से लिखा कुरान, वाल्मीकि रामायण, बाबरनामा, रागमाला और विभिन्न पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने लोहरू कलेक्शन और कार्यशाला का भी दौरा किया। इसके बाद खासबग पैलेस जाकर रियासत की शान रहे महल को देखा। उन्होंने खासबाग पैलेस की जर्जर हालत पर अफसोस जाहिर किया। पूर्व मंत्री नवेद मियां के साथ समीता मेहता शर्मा और जय शर्मा ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जेपी गुप्ता से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि रामपुर के किले समेत सभी धरोहरों का संरक्षण किया जाना चाहिए ताकि यह शहर टूरिज्म मैप पर आ सके। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वो इस सिलसिले में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से भी मिलेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां और नोमान खां भी मौजूद रहे।