{"_id":"661b0dfc53cca4ffa1086088","slug":"searched-for-student-and-kidnapper-through-drone-rampur-news-c-282-1-smbd1025-119922-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ड्रोन के जरिये छात्रा और अपहरणकर्ता को तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ड्रोन के जरिये छात्रा और अपहरणकर्ता को तलाशा
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे गांव से आठ दिन पूर्व अपहृत हुई कक्षा तीन की छात्रा का पुलिस की दोनों टीमें आठवें दिन भी सुराग नहीं लगा सकी हैं। वहीं, पुलिस की दोनों टीमों ने शनिवार को रेलवे लाइन किनारे ड्रोन कैमरे के जरिये छात्रा और आरोपी अपहरणकर्ता को खोजा, मगर कहीं पता नहीं चल सका। छह अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव निवासी एक श्रमिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी गांव के ही परिषदीय एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। उनकी बेटी की दोपहर में तबीयत खराब होने की वजह से स्कूल से घर आ गई। घर में उसकी पत्नी मौजूद नहीं थी। वह खेत पर काम करने गई थी। पड़ोसियों द्वारा बताने पर उनकी बेटी अपनी मां के पास पैदल जा रही थी।
आरोप है कि अमित नाम का एक युवक उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट में शक के आधार पर अमित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर गठित दोनों टीमें लगातार छात्रा को बरामद करने के लिए लगी हुईं हैं।
शनिवार की सुबह मुखबिर ने बताया कि आरोपी अपहरणकर्ता व छात्रा नगर में कस्बा राजपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास एक घर के पास बैठे हैं। जब तक पुलिस पहुंची तब तक उक्त हुलिया का युवक लापता हो चुका था। बाद में पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिये रेलवे लाइन किनारे के क्षेत्र में आरोपी व छात्रा की तलाश की, मगर वह नहीं मिल सके। पुलिस ने छात्रा को शीघ्र बरामद करने की बात कही।