फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Search intensified for brother accused in farmer's murder case

Rampur News: किसान की हत्या मामले में आरोपी भाई की तलाश तेज

Thu, 29 Jan 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Search intensified for brother accused in farmer's murder case
पोस्टमार्टम में पेट में दाहिनी ओर गोली लगने की पुष्टि, कई जगह पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम डोहरिया निवासी किसान हरमीत सिंह की मौत पेट में दाहिनी ओर गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम के दौरान गोली शरीर के अंदर से बरामद की गई है। नामजद हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जिसने कई स्थानों पर दबिश दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदनगर निवासी जगदीप सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन गुरजिंदर कौर की शादी ग्राम डोहरिया निवासी हरमीत सिंह से हुई थी। आरोप है कि 26 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे फसल के कर्ज को लेकर हरमीत सिंह का अपने छोटे भाई नवदीप सिंह से घर में विवाद हो रहा था। इसी दौरान नवदीप सिंह ने तमंचे से हरमीत सिंह को गोली मार दी। गोली उनके पेट के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

परिजन उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने जगदीप सिंह की तहरीर पर नवदीप सिंह के खिलाफ तमंचे से गोली मारकर हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली पेट के दाहिने हिस्से में लगने की पुष्टि हुई है और बुलेट बरामद की गई है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जिसने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की, हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस को जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed