फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   scince and art exibhition in green wood

विज्ञान व कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
scince and art exibhition in green wood
रामपुर। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को भव्य विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान, ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान और प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों कला व विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की परियोजना का मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा दस के अन्य ग्रुप ने हिंदी में अग्निवीर तथा स्वच्छ भारत विषय पर स्लाइड शो का प्रदर्शन किया। कक्षा दस के ही एक अन्य ग्रुप के बच्चों ने यह प्रस्तुत किया कि 70 और 80 के दशक में फिल्में कैसे बनती थीं। इसके अंशों का भी प्रदर्शन किया गया। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने विद्युत ट्रांसफार्मर और सोलर कुकर का मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने बरनौली के सिद्धांत, प्रकाश का प्रकीर्णन, प्रोजेक्टर, हाइड्रोलिक जैक, रोबोट, वाटर पंप, वायरलेस चार्जर के मॉडल प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कॉमर्स वर्ग के कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने भी सुंदर और मनमोहक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा 6 से 8 और कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों ने भी मनभावन मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी में साहित्य का भी समावेश रहा। अंग्रेजी तथा हिन्दी के महान कवियों तथा साहित्यकारों के पोस्टर और उनकी रचनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में उपभोक्ता संरक्षण पर एक लघु नाटिका भी मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शकील अहमद, हेड मिस्ट्रेस परवीन खान, सुष्मिता आदित्य, फिरोज हैदर, शकील अंसारी, मोहम्मद सादिक, शाबिया खान, शिल्पी अरोड़ा, उबैद खान, मुर्तजा खान, फैजान खान, अमीनअली, मो. नाजिम, विक्रांत गुप्ता और मंदीप सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed