{"_id":"60f326b38ebc3e6d8d5dff4b","slug":"school-repair-issue-rampur-news-mbd396087013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल में दिखाई कजारिया की टाइल्स, मौके पर मिली लोकल टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल में दिखाई कजारिया की टाइल्स, मौके पर मिली लोकल टाइल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत कजारिया की टाइल्स लगाने की बात कही गई है, जबकि मौके पर लोकल कंपनी की टाइल्स लगाई गई है। यहां तक कि पानी की टंकी में टोंटी तक प्लास्टिक की लगा दी गईं। लोक निर्माण विभाग की जांच में ये बात सामने आई है। जांच अधिकारी ने नगर पालिका के अवर अभियंता एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
भले ही सरकार की ओर से परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक हकीकत कुछ और है। बीते दिनों मिलक नगर पालिका क्षेत्र के ही पांच स्कूलों के सुंदरीकरण एवं अन्य कार्यों के लिए करीब 35 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। यह काम नगर पालिका के जेई की देखरेख में होना था। किन्तु, अवर अभियंता की अनदेखी के चलते कायाकल्प के कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी स्थानीय निकाय के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। इसके तहत स्कूलों में जो फ्लोर टाइल्स लगाइ गई हैं, वे लोकल कंपनी की हैं, जबकि बिल में कजारिया की टाइल्स होने की बात कही गई है। पानी की टंकियों में प्लास्टिक की टोंटी लगाई गईं हैं, जो नियमों के अनुरूप नहीं है। स्कूलों में किया गया फिनिशिंग का कार्य भी सही तरीके से नहीं कराया गया है। कई जगह टाइल्स उखड़ रही हैं।