फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Saffron balm, come to my country, the audience danced wildly.

Rampur News: केसरिया बालम, पधारो म्हारे देश पर जमकर झूमे दर्शक

Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Saffron balm, come to my country, the audience danced wildly.
रामपुर। रजा लाइब्रेरी के स्थापना दिवस समारोह के आखिरी दिन भारत के विभिन्न प्रदेश के पारंपरिक शास्त्रीय व लोक नृत्य का कार्यक्रम भारत के रंग आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने गीत व नृत्य के जरिए मंच पर रंग जमा दिया।
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी के 250 साल पूरा होने के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों का आखिरी दिन था। आखिरी दिन कलाकारों ने अपनी विशेष प्रस्तुति के माध्यम से भारत की विविधता में एकता को दर्शाया। सर्वप्रथम राजस्थानी लोक परंपरा पर आधारित स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। केसरिया पधारो म्हारे देश गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही दिया तिरंगा पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने असम लोक गीत, पंजाबी भांगड़ा, ऐगरी देवी (शास्त्रीय) लावणी-महाराष्ट्र लोक, डांडिया-गुजरात लोक, कालबेलिया-राजस्थान लोक, भो-शंगो-शिव (शास्त्रीय), सूफी, गंगा देवी (शास्त्रीय), गिद्दा और भांगड़ा-पंजाब लोक, नटेश कौतुवम-नृत्य के स्वाम (शास्त्रीय), कश्मीरी-कश्मीर लोक, घुमर-राजस्थान लोक, तिल्लाना-(पारंपरिक शास्त्रीय) महारास यूपी लोक, फिनाले (शास्त्रीय, सारे जहाँ) सभी नृत्य रूप (शास्त्रीय और लोक) की प्रस्तुति देखकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। भारत क रंग राकेश सांई बाबू तथा प्रिया श्री निवासन प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तक द्वारा कोरियोग्राफ किया गया। इस अवसर पर निदेशक डाॅ. पुष्कर मिश्र ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा संदेश देने पर हार्दिक बधाई व आभार प्रकट किया। निदेशक ने कहा कि रज़ा पुस्तकालय के शानदार 250 वर्षों से ज्ञान व शिक्षा की जोत जला रखी है न जाने कितने लोग इससे रोशनी लेकर भारत का प्रकाश विश्व में फैला रहे हैं। उन्होंने कहा इस महोत्सव के द्वारा जिस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वो अभूतपूर्व व अपने आप में एक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed