फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sadi of nabalig

नाबालिग की शादी कराने में फंसा नाना, रिपोर्ट

Thu, 06 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैदनगर रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो सैदनगर रामपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को अपनी नाबालिग नतिनी की शादी करने की कोशिश भारी पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में बाल कल्याण की अधिकारी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि शादी को रुकवा दिया गया।

देश भर में कानून लागू हो जाने  के बाद भी लोग नाबालिग की शादी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।  ऐसा ही एक  मामला अजीमनगर थाना  क्षेत्र के गांव परचई से जुड़ा है। यहां के रहने वाले लाखन की दामाद व बेटी की मौत हो जाने के बाद उसकी बेटी के तीन बच्चे  इसी के पास रहते हैं। जिसमें एक लड़का व दो बेटियां हैं। नाना ने किसी लालच में आकर गुप चुप तरह से 17 साल की लड़की की शादी सिविल लाइंस के अजीतपुर निवासी एक युवक से तय कर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार को बारात आने की तैयारी एक मंदिर में चल रही थी कि किसी ने फोन के द्वारा बाल कल्याण की सरिता गोयल को नाबालिग की शादी करने की शिकायत  की। इसके बाद वह लोग पुलिस के साथ मिलकर वहां पर पहुंच गए जहां शादी की तैैयारी को रुकवा दिया। जिससे वहां पर  हंगामा खड़ा हो गया था। वृद्ध को पुलिस काफी समझाया लेकिन नहीं माना,तो बाल कल्याण सीमित  की अध्यक्ष  सरिता गोयल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लाखन के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर जांच शुरू कर दी  हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed