फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sadhwi geeta told

जिले के दलितों की स्थिति दयनीय: साध्वी गीता 

Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
sadhwi geeta told
प्रेसवार्ता करतीं एसएसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान।

विज्ञापन
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने शनिवार को ज्वालानगर में रजा टैक्सटाइल स्थित वाल्मीकि बस्ती का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खुले आसमान के तले और सुविधाओं के अभाव में जीवन-यापन कर रहे दलितों की हालत पर चिंता व्यक्त की। कहा कि इस संबंध में दो दिनों में मुख्यमंत्री से वार्ता कर अवगत कराएंगी।             

साध्वी गीता प्रधान ने रजा टैक्सटाइल के निकट वाल्मीकि बस्ती के साथ ही ज्वालानगर मंडी के निकट रह झोपड़ियों में रह रहे दलितों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान परिजनों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। दलितों ने आवास, पेयजल, शौचालय समेत तमाम समस्याएं गिनाईं तो वहीं मूलभूत सुविधाओं के अभाव का दुखड़ा भी रोया। इसके बाद साध्वी गीता प्रधान ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कारण दलितों को सभी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


दलितों को आवास, शौचालय व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने को लेकर दो दिनों में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी। उन्होंने कहा कि दलितों की स्थिति देखकर उन्हें दुख हुआ। प्रेसवार्ता में ठेका सफाई कर्मियों को पूरा मानदेय न दिए जाने और बैंक खाते में मानदेय न जाने की समस्या के भी शीघ्र समाधान की बात कही। रामपुर का नाम बदले जाने पर कहा कि यह तो पहले से ही रामपुर है इसके नाम को बदलने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में जहां भी मुख्यमंत्री आवश्यकता समझेंगे नाम बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व नगर विकास मंत्री ने रामपुर में दलितों को उजाड़ने और उनकी भूमि पर कब्जा करने का काम किया, जिस कारण आज रामपुर में दलित इस हाल में हैं। कहा कि लोकसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीट आएंगी, इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर और गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कल्पना सहायक ने कपड़ा मिल वाल्मीकि बस्ती के निवासियों की ओर से साध्वी गीता प्रधान को आवास, पेंशन की सुविधा दिलाने के लिए सूची सौंपी। साथ ही संविदा ठेका सफाई कर्मियों की वेतन समस्या निस्तारित करने को भी सूची सौंपी। इस दौरान लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि, अनुराग शर्मा, रवि पाठक, जावित्री सहायक, राज सक्सेना, अमन माली, रमेश, राजीव सिंह, चुनमुन, इमरान आदि मौजूद रहे। 


वाल्मीकि बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने भी साध्वी गीता प्रधान को ज्ञापन सौंपकर कपड़ा मिल के 28 आवासहीन लोगों को आवास दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन पर गौतम वाल्मीकि, राजकुमार, कौशल, विकास वाल्मीकि, प्रिंस, रामौतार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed