{"_id":"6aea3478b47a4f9f7d050f9a","slug":"one-accused-arrested-in-a-bike-theft-case-stolen-bike-recovered-rampur-news-c-282-1-smbd1029-184014-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Wed, 04 Nov 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वार। मिलकखानम थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ मिलकर मसवासी और हाशमीनगर से दो बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी के मामले का आरोपी सरकड़ी मोड़ स्थित तीन पुलिया पर खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मू निवासी बेरखेड़ी थाना बिलासपुर के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी हरजिंदर सिंह उर्फ काला सिंह के साथ मिलकर मसवासी से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा हाशमीनगर से भी एक बाइक चोरी की थी। दोनों बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट उतार देते थे और चेसिस नंबर मिटा देते थे। चोरी की बाइक छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर बेच देते थे।
विज्ञापन
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक बाइक बरामद की गई है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।