फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways and Volvo bus collide on Delhi-Lucknow highway, four killed

Rampur News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज और वोल्वो बस की भिड़ंत, चार की मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways and Volvo bus collide on Delhi-Lucknow highway, four killed
मिलक (रामपुर)। मिलक कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार को तड़के करीब 4.30 बजे रोडवेज की जनरथ एसी बस और निजी वोल्वो बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निजी बस हरिद्वार से श्रावस्ती वापस लौट रही थी। हादसे की वजह निजी बस के चालक की बजाए हेल्पर के बस चलाना बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा मिलक कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित भैरो बाबा के मंदिर के पास हुआ। सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही निजी वोल्वो बस सामने से आ रही रोडवेज जनरथ एसी बस से टकरा गई। हाईवे पर रूट डायवर्ट की वजह से निजी बस वन-वे पर दौड़ रही थी, जबकि लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस सामने आ रही थी। इस समय दोनों बसों के बीच हुई भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बसों के यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह बसों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए मिलक सीएचसी व जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। डीएम जोगिदंर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र भी सूचना मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और फिर घायलों का हाल जाना। हादसे में मेरठ के छुर्र निवासी रोडवेज बस के चालक कविंद्र ( 45), श्रावस्ती के थाना मीरगंज निवासी राम मनोहर व सुजानडीह निवासी हरिराम व जगदीश की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार निजी वोल्वो बस संख्या यूपी 32 एमएन 8147 से श्रावस्ती के 54 यात्री गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बीती 18 जुलाई को हरिद्वार स्थित शांति कुंज गए थे। रविवार की रात सभी शांतिकुंज से वापिस घर के लिए रवाना हुए थे, जबकि रोडवेज की साहिबावाद डिपो की जनरथ एसी बस संख्या यूपी70 बीटी 0592 लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि तड़के निजी बस और रोडवेज बस के बीच भिड़ंत हो गई थी। हादसे में घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है। हादसे की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed