{"_id":"66722ccec62088599b04ea24","slug":"review-of-election-defeat-begins-discussion-regarding-equation-of-booths-rampur-news-c-282-1-rmp1006-123960-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चुनाव में मिली हार की समीक्षा शुरू, बूथों के समीकरण को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चुनाव में मिली हार की समीक्षा शुरू, बूथों के समीकरण को लेकर चर्चा
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को मिली हार की समीक्षा शुरू हो गई है। समीक्षा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह 20 जून को रामपुर आएंगे। इससे पहले जिला प्रभारी राज वर्मा ने चुनाव को लेकर बूथबार चर्चा की। उन्होंने बूथवार स्थिति को जाना।
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी चुनाव हार गए थे। अपनी हार के बाद भाजपा प्रत्याशी ने भीतरघात का आरोप लगाया था। साथ ही पूरे मामले में कार्रवाई की मांग रखी थी। इस बीच चुनाव में मिली हार की वजह जानने के लिए पार्टी ने अपने स्तर से समीक्षा शुरू कर दी है।
समीक्षा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को भेजा जाएगा। वह यहां 20 जून को आकर समीक्षा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के जिला प्रभारी राज वर्मा ने पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी से बारी-बारी चर्चा की और उनके अपने बूथ की स्थिति जानी।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले चुनाव और 2024 के चुनाव में वोटों के समीकरणों पर चर्चा की। बताया कि 20 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह रामपुर आएंगे और लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से इस बैठक में शामिल होने को कहा है।
जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है, उसको भी हम सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मनाएंगे। 23 जून से 26 जून तक पौधरोपण अभियान चलेगा। बैठक में जिला महामंत्री हरीश गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, जगपाल यादव, चित्रक मित्तल, मोहन कुमार लोधी, अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी आदि रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --