{"_id":"669169a2299e55230c0df53a","slug":"respect-of-workers-is-our-priority-raja-rampur-news-c-282-1-rmp1001-125594-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही हमारी प्राथमिकता : राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही हमारी प्राथमिकता : राजा
Fri, 12 Jul 2024 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में भाजपा के जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है।
इस दौरान जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने लाेगों की समस्याएं जानीं और सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राजा वर्मा ने आश्वासन दिया कि चिंता न करें, सभी का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा। कहा कि किसी भी तरीके की परेशानी नहीं आने देंगे और प्रशासन से जुड़े किसी भी काम में कोई अड़चन नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से बढ़कर कोई दूसरी चीज नहीं है। कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि, नगर पालिका वार्ड मेंबर, बीडीसी मेंबर, जिला पंचायत सदस्य और नगर पालिका सदस्य हो या फिर संगठन के किसी भी दायित्व पर हो उसकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, पूर्व विधायक युसूफ अली, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, अशोक बिश्नोई, सौरभ पाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय, मोहन कुमार लोधी, पंकज लोधी, अर्जुन रस्तोगी, राजकुमार चौहान, हेमा रानी आदि मौजूद रहे।