फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Reported on 15, including Pradhan when the video went viral, waved in Vijay procession

विजय जुलूस में लहराया तमंचा, वीडियो वायरल होने पर प्रधान सहित 15 पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Reported on 15, including Pradhan when the video went viral, waved in Vijay procession
शाहबाद (रामपुर)। धारा 144 के बाद भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का समर्थकों संग विजय जुलूस निकालना भारी पड़ गया। विजय जुलूस का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दो मई को मतगणना के बाद विकास खंड शाहबाद के चौकोनी गांव केनवनिर्वाचित प्रधान परमाल सिंह यादव ने समर्थकों संग विजय जुलूस निकाला। जुलूस में पीली टीशर्ट में एक युवक हाथ में तमंचा लहराता हुआ बाइक से निकल रहा है। वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। एसएसआई जाकिर अली ने नवनिर्वाचित चौकोनी गांव के प्रधान परमाल सिंह यादव, नरेंद्र, राजू, जयवीर, रूपपुर निवासी पुष्पेंद्र और दस अज्ञात सहित के खिलाफ धारा 188/269 महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि हाथ में तमंचा लहराने वाले पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उधर पुलिस हिरासत में प्रधान परमाल सिंह यादव ने बताया कि उसने जुलूस निकालने से मना किया था, लेकिन कुछ लोगों ने जुलूस निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed