{"_id":"5900f6ef4f1c1baf2bc0c19b","slug":"report-to-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल नई बनेगी या पुरानी ही रहेगी योगी को देंगे रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल नई बनेगी या पुरानी ही रहेगी योगी को देंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ामपुर मे निरीक्षण भवन मे लोगो की समस्या सुनते डीजी जेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपर महानिदेशक कारागार गोपाल लाल मीना ने बुधवार को रामपुर पहुंचकर चीनी मिल की जमीन पर निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया। इसके आसपास आबादी कालोनियों का भी निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने मौजूदा जिला कारागार का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से जेल के निर्माण में आ रही कानूनी पेचीदगियों के बारे में भी जानकारी ली। एडीजी अब वस्तुस्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे, इसके बाद ही पता चलेगा नई जेल बनेगी या फिर पुरानी जेल ही कायम रहेगी।
सपा शासन में चीनी मिल की जमीन पर जेल का निर्माण कराने की मंजूरी दी गई थी। इस पर काम भी शुरू हो गया था, लेकिन लोगों के विरोध और कानूनी पेंचदगियों की वजह से जेल का निर्माण अटक गया था। हालांकि जेल के लिए चीनी मिल की जमीन को अधिग्रहत कर लिया था साथ ही निर्माण भी शुरू कर दिया गया। अब सरकार बदलने के बाद चीनी मिल कालोनी के बाशिंदों की मांग पर यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की सिफारिश के बाद मुख्यमंत्री ने जेल के निर्माण पर रोक लगाते हुए इस पूरे मामले की जांच एडीजी जेल को सौंप दी। एडीजी जेल व महानिरीक्षक गोपाल लाल मीना पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल को बुधवार की सुबह ही यहां पहुंच गए। वहां उन्होंने अफसरों के संग मिलकर नैनीताल रोड स्थित प्रस्तावित जेल की जमीन का मुआयना किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने यहां निर्माणदायी कार्य संस्था सीएंडडीएस के अफसरों व चीनी मिल के अफसरों से बातचीत की। वह यहां पर काफी देर तक रुके। इस बीच उन्होंने काफी दूर तक पैदल ही निरीक्षण किया। बाद में अफसरों के संग जिला कारागार भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने जेल के आसपास के एरिया को देखा। जेल के भीतर बंदियों से भी बातचीत की साथ ही अफसरों से जेल के बारे में जानकारी ली। काफी देर तक यहां रुकने के बाद गेस्ट हाउस में भी अफसरों के साथ काफी देर तक मंथन किया। इस दौरान उन्होंने जेल के निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव औलख से भी काफी देर तक बातचीत की। साफ कहा कि अभी वह यहा सिर्फ स्थिति का जायजा लेने आए हैं। हर पहलू पर विचार कर रहे हैं। इस मौके पर कई संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर औलख के मीडिया प्रभारी अजय तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी डीएम एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश के साथ ही अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन