{"_id":"5ed7e8108ebc3e90415957a1","slug":"relaxation-with-condition-on-shrinkage-and-glare-in-wheat-grains-rampur-news-mbd3513074127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के दाने में सिकुड़न और चमक में कमी पर शर्त के साथ मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के दाने में सिकुड़न और चमक में कमी पर शर्त के साथ मिली छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गेहूं क्रय सत्र के अंतिम दिनों में सरकार ने किसानों को एक और राहत दी है। अब बारिश के कारण चमक खो चुका गेहूं और सिकुड़े दाने के गेहूं को भी क्रय केंद्रों पर मामूली कटौती की शर्तों के साथ खरीदा जा सकेगा।
जिले में 15 अप्रैल से करीब डेढ़ सौ क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद चल रही है। लेकिन, बुधवार तक महकमा करीब पचास फीसदी लक्ष्य को पार कर पाया है। अभी तक शासन ने गेहूं खरीद की अंतिम तारीख 15 जून को नहीं बढ़ाया है। ऐसे में दो सप्ताह से भी कम समय में पचास फीसदी लक्ष्य पूरा करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन, इस बीच क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए सरकार ने गेहूं की गुणवत्ता संबंधी मानकों में कुछ छूट दे दी है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि अब क्रय केंद्रों पर 10 फीसदी तक मानक से कम चमक वाले गेहूं को बिना कटौती के खरीदा जाएगा। जबकि 10 से अधिक और 20 फीसदी तक चमक कम होने पर प्रति क्विंटल 4.81 रुपये की कटौती की जाएगी। इसके साथ ही सिकुड़े हुए दाने को भी 12 फीसदी कमी तक खरीदा जा सकेगा लेकिन, ऐसे दाने पर 14.43 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती की जाएगी। गेहूं के दाने में चमक व सिकुड़न संबंधी समस्या पर छूट के लिए कुछ दिनों पूर्व ही एफसीआई के अधिकारियों व केंद्रीय अधिकारी की टीम ने जिले के क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर नमूने लिए थे।
विज्ञापन
सौ क्विंटल से अधिक गेहूं की घर से होगी खरीद, कंट्रोल रूम नंबर भी जारी
रामपुर। जिले में अब यदि किसान के पास 100 क्विंटल या उससे अधिक गेहूं है तो खाद्य विपणन विभाग की ओर से उसके घर से ही गेहूं खरीदने की व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर किसान संपर्क कर घर से गेहूं बेच सकते हैं। कंट्रोल रूम नंबर 05952329575 है।