{"_id":"61706476d4fd3a79e14676ae","slug":"record-break-of-flood-in-rampur-rampur-news-mbd406865295","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: बाढ़ ने तोड़े सभी रिकार्ड, शहर में गांधी समाधि तक पहुंचा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: बाढ़ ने तोड़े सभी रिकार्ड, शहर में गांधी समाधि तक पहुंचा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोसी नदी में आई बाढ़ ने इस बार सारे रिकार्ड तोड़ दिए। यहां तक कि पहली बार शहर में गांधी समाधि तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। यही नहीं पानी के बहाव में श्री हरि इंटर कालेज की रोड भी कट गई। इससे कोठी खासबाग की तरफ बाढ़ का पानी आना शुरू हो गया। हालांकि, शाम के समय पानी का बहाव कुछ कम हो गया था, जिसके बाद गांधी समाधि से पानी कम हो गया।
यूं बरसात के समय कोसी नदी का जलस्तर बढ़ना आम बात है, लेकिन इस बार बाढ़ ने रामपुर में तबाही मचा दी। सबसे ज्यादा पानी 2010 में आया था। तब कोसी नदी में करीब एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। तब भी घाटमपुर पानी में डूब गया था। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भी पानी आने की वजह से उन दिनों हाईवे करीब आठ दिन बंद रहा था। लेकिन, इस बार बाढ़ ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। शहर के जानकारों की माने तो ऐसा पहली बार हुआ है जब कोसी नदी की बाढ़ का पानी गांधी समाधि तक आ गया हो। इसके अलावा पानी के तेज बहाव ने श्री हरि इंटर कालेज वाली सड़क भी काट दी। यह हाल तब था जब सपा सरकार में गांधी समाधि का सौंदर्यीकरण कराया गया था और तब गांधी समाधि की सड़कें ऊंची भी की गई थीं। इसके अलावा श्री हरि इंटर कालेज की सड़क भी निर्माण हुआ था। वहीं, घाटमपुर, बेनजीर, प्रानपुर रोड भी बाढ़ के पानी में डूब गया। लोग घरों की छतों पर कैद होकर रह गए। इससे लोगों में डर और दहशत का माहौल नजर आया।