फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   recipy of rampur nabab house

दुनियाभर के लोगों को लुभाएगा रामपुर नवाबी घराने का जायका

Thu, 09 Mar 2017 01:15 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर 
अखिलेश शर्मा/ रामपुर  Updated Thu, 09 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बेल्जियम दूतावास में अक्तूबर माह में होने वाली शाही दावत में रामपुर रियासत की प्रसिद्ध रेसिपी का जायका बिखरेगा। देश के छह राज घरानों की रेसिपी यहां सजाई जाएगीं। इसमें रामपुर नवाबों की टाप नानवेज रेसिपी शामिल होगी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा राजघराने की प्योर शाकाहारी रेसिपी  सजेगी।

बेल्जियम दूतावास में अक्तूबर में होने वाले फूड फेस्टिवल के लिए इन घरानों को तैयार कर लिया गया है। नवाब खानदान के वारिस नवेद मियां ने बताया कि पूरी रेसिपी की सूची भेज दी गई है। रामपुर नवाबों के खानदानी खानसामे इस रेसिपी को तैयार करने के लिए जाएंगे।  
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली में बेल्जियम दूतावास में फूड फेस्टिवल की तैयारी के सिलसिले में हुई बैठक में रामपुर रियासत के वारिस नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां भी पहुंचे, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन



राजघराने की रानी चंद्रिका कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहीं। देश के अन्य राजघरानों से भी प्रतिनिधि शामिल हुए। यह है रामपुर राजघराने की रेसिपी ः सूप में रामपुरी मुर्गा शोरबा, परांठा कबाब, मुर्ग सौंदा टिक्का, कच्चे गोश्त की टिक्की, रान के कबाब, माही कोफ्ता, मुर्ग बलूची, रामपुरी मुर्ग मुसल्लम, तार गोश्त, बटर कोरमा, दम की मच्छी, याखनी पुलाव, रामपुरी बिरयानी, नान-ए-मिस्सी, कुर्मा नान, बकरखनी, शिराजी कुल्चा, अंडे का हल्वा, गुलाठी, मिर्च का हलवा, अनारकली जर्दा आदि। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed