फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ranjisan farmer beaten to death, attacked with sharp weapon

रंजिशन किसान की पीटकर हत्या, धारदार हथियार से भी किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ranjisan farmer beaten to death, attacked with sharp weapon
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद क्षेत्र के मधुकर गांव में शुक्रवार को रंजिशन एक पक्ष के सात-आठ लोगों ने बुजुर्ग किसान पर घात लगाकर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर किसान को खाई में फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल किसान को सीएचसी ले गए, जहां से किसान को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त किसान की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र के मधुकर गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट की तहरीर ढकिया चौकी में दी गई थी। इसके बाद एक पक्ष के आस मोहम्मद के पिता मजीद (58 वर्ष) शनिवार सुबह पड़ोस के गांव पस्तौर गए हुए थे। आरोप है कि गांव से वापस लौटते समय गांव के दूसरे पक्ष के लगभग सात-आठ लोगों ने घेराबंदी कर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलवारों ने मारपीट कर मजीद को खंती में फेंक दिया।
विज्ञापन

राहगीरों ने मजीद के बेटे आस मोहम्मद को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद अस्पताल में ले आए। लेकिन यहां के चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल मजीद ने दम तोड़ दिया। मजीद के पुत्र आस मोहम्मद का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से उसके पिता की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने मजीद का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर एडिशनल एसपी संसार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस कहना है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed