फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Weapons fired after stone pelting in Ajjuwala village, report against three including woman

रामपुर: अज्जूवाला गांव में पथराव के बाद चले हथियार, महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट, चारा कटाने पर हुआ विवाद

Mon, 14 Aug 2023 09:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 09:34 PM IST
सार

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आराेपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
Rampur: Weapons fired after stone pelting in Ajjuwala village, report against three including woman
Rampur police : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर जिले के मिलकखानम थाना क्षेत्र के अज्जूवाला गांव में पशुओं का चारा काटने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव के बाद धारदार हथियार से हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


घायलों की तहरीर पर महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव अज्जूवाला में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप सिंह गांव के बाहर नहर के किनारे पशुओं का चारा काटने गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान गांव के ही करनैल सिंह व बब्बू व अन्य युवक आ गए और उन्होंने उनके खेत से चारा काटने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर संदीप सिंह के परिजन आ गए। इसी बीच अचानक छत से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है दूसरे पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए। हमले में संदीप सिंह और बलविंदर सिंह घायल हो गए।मारपीट से गांव में दहशत फैल गई। घायलों ने मिलकखानम थाने पहुंचकर करनैल सिंह, बब्बू व महिला रजवंत कौर के खिलाफ तहरीर दी।

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed