{"_id":"65bf7d9dbce0d65fa50ba704","slug":"rampur-two-brothers-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-encounter-one-shot-admitted-to-hospital-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, एक को लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, एक को लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती
Sun, 04 Feb 2024 05:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:36 PM IST
सार
रामपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से एक तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर पुलिस ने गोकशी के आरोपी दो भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार बरामद किए हैं। शनिवार रात में शहजादनगर पुलिस ने गश्त के दौरान दबका चौराहे के पास कार को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में एक गो तस्कर के पैर मे गोली लग गई। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की गोली से शहजादनगर थाना क्षेत्र के जुठिया गांव निवासी यारूफ घायल हो गया। उसका उसका भाई मोहम्मद रऊफ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि दोनों ही गो तस्करी करते हैं। उनके कब्जे से कार के साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों पर ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन