{"_id":"63b820779c9e894b4727923f","slug":"rampur-threat-to-kill-bjp-mp-from-lashkar-e-khalsa-said-spokesperson","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: भाजपा सांसद को धमकी, लश्कर-ए-खालसा बोला- पार्टी छोड़ दो वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: भाजपा सांसद को धमकी, लश्कर-ए-खालसा बोला- पार्टी छोड़ दो वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार देंगे
Fri, 06 Jan 2023 07:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Jan 2023 07:05 PM IST
सार
सांसद के मुताबिक उनके व्हाट्सएप पर भेजे गए टेक्सट मैसेज में कहा गया है कि बीजेपी छोड़ दो। वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दिया जाएगा। मैसेज में बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के साथ-साथ सेना को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
घनश्याम लोधी, भाजपा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर से बीजेपी सांसद घनश्याम लोधी को जान से मारने धमकी मिली है। उनको यह धमकी 05 जनवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर किसी ने संदीप सिंह खालिस्तानी के नाम से दी है। जिसमें उसने खुद को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता बताया है।
विज्ञापन
सांसद के मुताबिक उनके व्हाट्सएप पर भेजे गए टेक्सट मैसेज में कहा गया है कि बीजेपी छोड़ दो। वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दिया जाएगा। मैसेज में बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के साथ-साथ सेना को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
मैसेज में उनसे खालिस्तान जिंदाबाद बोलने की बात कही गई। सांसद का कहना है कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया है उस नंबर से पांच बार कॉल भी किया गया है। सांसद ने इस बारे में रामपुर के एसपी के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री, प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और एडीजी बरेली को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन